प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे ग्वालियर, 2 दिन रहेंगे

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह विशेष विमान से ग्वालियर के महाराजपुरा एयरबेस पहुंचे। यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनकी अगवानी की। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर द्वारा बीएसएफ अकादमी टेकनपुर के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री यहां दो दिनी ऑल इंडिया डीजी कांफ्रेंस को आंतरिक सुरक्षा सहित गंभीर मुद्दों पर संबोधित करेंगे।

ऑल इंडिया डीजी कांफ्रेंस का शुभारंभ शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया। सभी राज्यों के डीजी और अर्द्धसैनिक बलों के प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति में डीजी कांफ्रेंस का पहला दिन पूरा हुआ।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय गृहराज्य मंत्री किरण रिजिजू भी मौजूद रहेंगे। बीएसएफ अकादमी में प्रधानमंत्री सुबह 9 बजे से डीजी कांफ्रेंस में शामिल होंगे। इस बैठक में देश से उच्च पुलिस अधिकारी सुरक्षा संबंधित मामलों को साझा करते हैं। इससे पहले यह कांफ्रेंस 2014 में गुवाहाटी, 2015 में कच्छ के रण (गुजरात) और 2016 में हैदराबाद में हुई थी।

इसे भी पढ़ें  शिव सैनिकों ने याद किया महापुरुषों को, हिन्दुत्व रक्षा का संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *