कुमार विश्वास के बगावती तेवर जारी, इंटरव्यू में बताया टिकट न मिलने की वजह

नेशनल डेस्क। राज्यसभा का टिकट नहीं मिलने से नाराज आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख नेता और कवि कुमार विश्वास का पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर हमला लगातार जारी है । विश्वास ने एक टेलीविजन साक्षात्कार में राज्यसभा का टिकट नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। कार्यक्रम में कुमार विश्वास से राज्यसभा टिकट नहीं मिलने की वजह पूछी गई तो उन्होंने बहुत ही व्यंग्य भरे और अपने चिरपरिचित अदांज में जवाब दिया, ”मेरे लहजे में जी.हुजूर न था.इससे ज्यादा मेरा कसूर न था।”

yashbharat

कुमार विश्वास ने अपने ट्विटर हैंडल पर डाला ये वीडियो
कुमार विश्वास ने साक्षात्कार का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर डाला है। टेलीविजन चैनल पर यह साक्षात्कार आज रात दिखाया जाएगा। विश्वास ने साक्षात्कार में कहा, ” मैं तो केवल एक मोहरा हूं पिछले सात महीनों से इस माहिष्मति की शिवगामी देवी कोई और है जो हर बार नए कटप्पा लाकर मुझ जैसे बाहुबलियों की हत्या कर देती है। मेरा उनसे आग्रह है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस से आए गुप्ताज से मिले योगदान का कुछ दिन आनंद लें। मेरे शव के साथ छेड़छाड़ न करें।

इसे भी पढ़ें  बड़ा फैसला: सरकार ने हज यात्रा पर खत्म की सब्सिडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *