मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर तैनात होंगे मुम्बई से आये शिवसैनिक

जबलपुर। शिवसेना प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर काफी सक्रिय हो गई है। शिवसेना ने सभी 51 जिलों में संगठन को मजबूत बनाते हुये जिला प्रमुख तो नियुक्त किये ही हैं अब सभी 230 विधानसभाओं में शिवसेना के अभ्यस्थ शिवसैनिक प्रचार के लिये भी तैनात होंगे।

आज जबलपुर में ऐसे ही सक्रिय शिवसैनिकों का जत्था पहुंचा। शिवसेना के प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि बेन ने बताया कि हिंदू हृदय सम्राट शार्क सेनापति बालासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद से एवं शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव साहेब ठाकरे  के आदेश पर युवा हिंदू हृदय सम्राट  आदित्य ठाकरे के निर्देश से आज मध्यप्रदेश में शिवसेना मध्यप्रदेश राज्य प्रमुख ठाडेशवर महावर के सहयोग से मध्य प्रदेश के 51 जिलों में शिवसेना का भगवा लहरा रहा है।

इसे भी पढ़ें  MP में उपचुनाव: 3 बजे तक 59% मतदान

I

पक्ष प्रमुख उद्धव जी  के आदेश पर मध्य प्रदेश में सभी 230 सीटों पर विधानसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ  लड़ने के लिये तैयार है। जिसमें मुम्बई से आये शिवसैनिक प्रत्येक विधानसभा में तैनात होंगे।

ये सभी शिव सैनिक मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में शिवसेना पदाधिकारी चुनावी दंगल मै प्रचार प्रसार करने आएंगे। ऐसे ही करीब 50 शिवसैनिक आज जबलपुर पहुंचे जिनका स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। अब इन्हें विधानसभाओं में तैनात किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *