राष्ट्रीय

केरल से IS में शामिल हुआ था युवक, सीरिया में हुई मौत

केरल। केरल के कन्नूर जिले से इस्लामिक स्टेट में शामिल एक शख्स सीरिया में मारा गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि मूल रूप से कन्नूर जिले के वलापट्टिनम निवासी अब्दुल मनाफ (30) की मौत पिछले साल नवंबर में हुई थी। उन्होंने बताया कि सीरिया में रह रहे मनाफ के दोस्त ने 17 जनवरी को टेलिग्राम मैसेंजर एप के जरिए इसकी जानकारी उसके परिवार को दी।

पुलिस उपाधीक्षक पी पी सदानंदन ने बताया कि सीरिया में नवंबर, 2017 में हुए संघर्ष में अब्दुल मनाफ के मारे जाने की खबर सही है। मनाफ केरल के पोपुलर फ्रंट इंडिया का एक स्थानीय नेता था। उसने आईएस में शामिल होने से पहले कुछ समय तक दिल्ली में संगठन के कार्यालय सचिव के तौर पर भी काम किया था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 में वह एक माकपा कार्यकर्ता की हत्या में भी शामिल था। पिछले कुछ समय में कन्नूर जिले से करीब 15 लोग इस आतंकी संगठन में शामिल हुए हैं। सदानंदन ने बताया कि इनमें से मनाफ समेत छह लोगों की सीरिया में मौत हो गई जबकि अन्य पांच को गिरफ्तार कर जांच के लिए एनआईए को सौंप दिया गया है। शेष चार सीरिया में रहकर आईएस के लिए लड़ रहे हैं।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *