Latestराष्ट्रीय

ISI ने करोड़ों रुपए दे कराया जाधव को किडनैप-कादिर बलोच

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को लेकर  बलूचिस्तान के सामाजिक कार्यकर्त्ता मामा कादिर बलोच ने नया खुलाया किया है। कादिर के इस खुलासे के साथ ही पाकिस्तान दोहरे चेहरे का पर्दाफाश भी हुआ है।

कादिर के मुताबिक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने ईरान से जाधव का अपहरण करवाया था। इस काम के लिए पाक ने जैश-उल-अदल के आंतकी मुल्ला उमर को करोड़ों रुपए दिए गए थे। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कादिर ने कहा कि पाकिस्तान के उस झूठ में कोई दम नहीं है जिसमें उसने कहा कि जाधव को बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया गया। जबकि सच तो है कि पाक ने जाधव को किडनैप करवाया है।

इसे भी पढ़ें  त्योहारों की मिठास में कहीं मिलावट का जहर तो नहीं? डबरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक मकान में चल रही पनीर निर्माण यूनिट पर छापा मारकर 128 किलो पनीर जब्त किया हैl

yashbharat
कादिर ‘वॉइस ऑफ मिसिंग बलोच’ नामक संस्था के वाइस प्रेसिडेंट हैं। उन्होंने कहा कि जाधव के हाथ-पैर बांधकर ईरान-बलूचिस्तान बॉर्डर पर लाया गया और वहां से उसे आईएसआई ने अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने कहा कि जाधव तो कभी बलूचिस्तान आए ही नहीं थे। साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का यह पुराना हथकंडा है किसी को किडनैप करने का। उन्होंने कहा कि मेरे भी बेटे को ऐसे ही अगवा किया गया था।
yashbharat
कादिर ने कहा कि मेरे बेटे को आईएसआई ने 2009 में किडनैप किया था और उसके तीन साल बाद हमें उसकी डेडबॉडी ही मिली थी। बता दें कि 25 दिसंबर को जाधव की मां और पत्नी को उनसे मिलने पाकिस्तान गए थे लेकिन इस दौरान पड़ोसी देश ने उनके साथ मानवीय व्यवहार नहीं किया।

इसे भी पढ़ें  कोलारस और मुंगावली दोनों जगह कांग्रेस आगे

पाकिस्तान ने इस मुलाकात के दौरान उनके बीच एक शीशे की दीवार खड़ी की थी इतना ही  नहीं जाधव की मा-पत्नी की सुहाग की निशानियां तक उतरवा दी थी। जिसकी भारत में काफी आलोचना हुई थी।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *