Latest

इंटेलिजेंस मीडिया एसोसिएशन ( IMA ) के UP अध्यक्ष बने प्रदीप शर्मा

लखनऊ। इंटेलिजेंस मीडिया एसोसिएशन की उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय इकाई सम्मेलन लखनऊ में दिनांक 18 जनवरी  को एलोरा गेस्ट हाउस,लालबाग में सम्पन्न हुआ।

सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय नियंत्रण कमेटी के अध्यक्ष विनय समीर ने की

मंच का संचालन डॉ शालिनी शुक्ला ने किया। इस राज्य स्तरीय सम्मेलन में उपस्थित सभी IMA के पदाधिकारियों की सहमती और IMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राय की स्तुति पर IMA के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक नरेन्द्र एम चतुर्वेदी ने शेष प्रश्न ( न्यूज़ पेपर और मैग्जीन ) के प्रधान सम्पादक प्रदीप शर्मा को IMA का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति पत्र देकर नियुक्त किया।

IMA के संस्थापक नरेन्द्र एम चतुर्वेदी ने सम्मेलन में कहा कि इंटेलिजेंस मीडिया एसोसिएशन ( IMA ) का राष्ट्रीय अधिवेशन जुलाई 2018 में लखनऊ में होगा और IMA पत्रकारों के हितो की लड़ाई लड़ती आई हैं और लड़ती रहेगी।

इसे भी पढ़ें  मुलायम की किताब में मोदी के कसीदे !!

IMA के संस्थापक नरेन्द्र एम चतुर्वेदी ने कहा कि मोदी और योगी सरकार इन न्यूज़ बेब पोर्टल को भी सरकारी मान्यता प्रदान करे जैसे मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार ने इनको मान्यता दी हैं। डॉ शालिनी शुक्ला जी ने कहा कि सरकार को पत्रकारों की सुरक्षा और हितो का ध्यान रखना चाहिए। सम्मेलन में नरेन्द्र एम चतुर्वेदी, डॉ शालिनी शुक्ला, प्रदीप शर्मा,शुभम दत्त शुक्ला, उमेश दत्त, आदित्य,शैल मिश्रा, जितेन्द्र शुक्ला, उपेन्द्र, सोनू व सैकड़ो पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *