राष्ट्रीय

Valentine Day 2018: वैलेंटाइन डे के विरोध में शिवसेना ने की लाठियों की पूजा

यूपी के मुजफ्फरनगर में शिवसेना ने वैलेंटाइन डे के विरोध में लट्ठ पूजन किया है। इन लोगों का कहना है कि जो कोई भी वैलेंटाइन डे मनाता पकड़ा गया हम इन्हीं लाठियों से उसकी खातिरदारी करेंगे। बता दें कि बुधवार 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे है। इस दिन मॉल, रेस्टोरेंट और पार्कों जैसे तमाम सार्वजनिक जगहों पर कपल्स को एक साथ देखा जाता रहा है। शिवसेना की मुजफ्फरनगर इकाई ने ऐसा करने वालों को नसीहत देते हुए कहा है कि अगर कोई इस तरह से पाया गया तो वो पिटने के लिए तैयार रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लट्ठ पूजन करने वालों शिवसैनिकों का कहना है कि, ‘वैलेंटाइन डे भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। हम अपनी संस्कृति को इस तरह से बर्बाद नहीं होने देंगे। इन लोगों का ये भी कहना है कि प्रेम के इजहार के लिए साल के 365 दिन हैं फिर इस दिन का क्या औचित्य है।’

इसे भी पढ़ें  कुमार विश्वास के बगावती तेवर जारी, इंटरव्यू में बताया टिकट न मिलने की वजह

मुजफ्फरनगर में वैलेंटाइन डे के विरोध में लट्ठ पूजन करने वाले शिवसैनिकों का ये भी कहना है कि इस दिन कुछ मनचले किस्म के लोग लड़कियों का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोग लड़कियों को बहला फुसला कर उनके साथ अश्लील हरकतें करते हैं। वैलेंटैाइन डे का विरोध करने वाले शिवसैनिकों ने मीडिया से ये भी कहा कि वैलेंटाइन डे की आड़ में लव जिहाद को भी बढ़ावा मिल रहा है।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *