Latestराष्ट्रीय

दहशत में पाक, भारत को दी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ न करने की चेतावनी

जम्मू।  जम्मू-कश्मीर में सुंजवां आर्मी कैंप पर आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान सतर्क हो गया। उसे डर है कि भारत बदला लेने के लिए फिर से सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है।सूत्रों के अनुसार अपनी इसी चिंता की वजह से पाकिस्तान ने भारत को चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि वह सुंजवान अटैक का बदला लेने के लिए इस तरह की कोई कार्रवाई ना करे जिससे हालात और तनावपूर्ण हो जाएं।

भारत के आरोपों को किया खारिज 
दरअसल भारतीय सेना ने सुंजवान कैंप पर हमले के लिए पाकिस्तान आधारित आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद को जिम्मेवार ठहराया जिन्हे पाकिस्तान ने खारिज कर दिया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने आज बयान जारी कर कहा कि भारतीय पक्ष हमेशा से बिना उचित जांच किए गैर जिम्मेदाराना बयान देते हुए आरोप लगाता है। उन्होंने कहा कि जम्मू- कश्मीर में चल रहे सेना विद्रोह की ओर से ध्यान हटाने के लिए भारत ऐसे आरोप लगा रहा है। विदेश मंत्रालय ने भरोसा जताया कि कश्मीर में उत्पीड़न और मानवाधिकारों के उल्लंघनों को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय भारत पर दबाव बनाएगा। उन्होंने एलओसी पार किसी भी तरह की जवाबी कार्रवाई को लेकर भी भारत को चेताया।

इसे भी पढ़ें  ..तो क्या नोरोत्तम मिश्रा होंगे अगले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष !

भारत ने 2016 में की थी सर्जिकल स्ट्राइक
वहीं जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य के मुताबिक सुंजवां में किए गए आतंकी हमले में जो आतंकवादी मारे गए हैं उनके पास से बड़ी संख्या में हथियार और गोलाबारूद बरामद हुआ है और ये सभी आतंकी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से ताल्लुक रखते हैं जिनका मुखिया मसूद अजहर है। हालांकि पाकिस्तान ने आतंकियों को पनाह देने की बात को नकार दिया है। बता दें कि 2016 में उड़ी में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें देश के 18 जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद भारतीय सेना ने एलओसी पार किया और करीब 300 मीटर भीतर जाकर पीओके के रावलकोट सेक्टर में इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *