Sports

LIVE INDvsSL: भारत ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

मुंबई। भारत ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

भारत ने मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को आराम दिया गया, इनकी जगह पर मोहम्मद सिराज और वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला। सुंदर डेब्यू करेंगे।

श्रीलंका ने भी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। चोटिल मैथ्यूज और चतुरंगा डीसिल्वा की जगह दासून शनाका और दानुष्का गुणतिलका को शामिल किया।

सीरीज पर पहले ही कब्जा जमा चुकी टीम इंडिया श्रीलंका का सफाया करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। श्रीलंका इस मैच में सांत्वाना जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगाएगी।

इसे भी पढ़ें  LIVE INDvsSL: श्रीलंका ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

टीमें – भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, महेंद्रसिंह धोनी, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्‍या, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, जयदेव उनादकट, ।

श्रीलंका : निरोशन डिकवेला, उपुल थरंगा, कुशल परेरा, थिसारा परेरा (कप्तान), असेला गुणरत्ने, सदीरा समरविक्रमा, दानुष्का गुणतिलका, अकिला धनंजय, दुषमंथ चमीरा, नुवान प्रदीप, दासून शनाका।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *