Latestराष्ट्रीय

‘अयोग्य’ विधायक बोले- हम केजरीवाल के लिए जान भी देने को तैयार

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी सरकार के 20 विधायकों को राष्ट्रपति द्वारा अयोग्य ठहराए जाने के बाद उनकी पार्टी के पूर्व एक विधायक का कहना है कि वह अरविंद केजरीवाल के लिए जान देने को भी तैयार हैं। इन विधायकों को लाभ का पद रखने के मामले में चुनाव आयोग के बाद राष्ट्रपति ने भी अयोग्य ठहरा दिया है। अयोग्य ठहराए गए पार्टी विधायक अनिल वाजपेयी ने कहा है कि चुनाव आयोग ने हमारे साथ अन्याय किया है। झारखंड, हरियाणा और तेलंगाना में भी संसदीय सचिव हैं, उनका क्या हुआ? हम हमेशा से अरविंद जी के साथ हैं, हमारी पार्टी संघर्ष से बनी है। विधायकी क्या चीज है, हम केजरीवाल के लिए जान देने को भी तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें  कांग्रेस को अब कोई नहीं बचा सकता-मोदी

अभी कोर्ट के दरवाजे खुले हैं
वहीं, 20 विधायकों में शामिल अयोग्य ठहराई गईं आप नेता अलका लांबा ने कहा है, ‘राष्ट्रपति ने इतनी जल्दबाजी में फैसला लिया। हमें बोलने का मौका तक नहीं दिया। यह केंद्र सरकार का संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का मामला है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, हमारे लिए हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले हैं। केजरीवाल सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि, ‘यह संविधान और प्राकृतिक न्याय के खिलाफ है। हमें राष्ट्रपति से उम्मीद थी कि हमें अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। ‘ साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने बिना सुनवाई के फैसला दिया है। हमारे विधायकों ने हर नोटिस का जवाब दिया है और अब इस मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अपील की जाएगी।

इसे भी पढ़ें  रुपाणी ने 141 करोड़ के मालिक इंद्रनील को दी मात

भाजपा के हर अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे 
गोपाल राय ने फिर से चुनाव में जाने की तैयारी पर कहा कि अभी उन्हें न्यायालय की प्रतिक्रिया का इंतजार है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी के हर अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए आम आदमी पार्टी हमेशा तैयार है। आपको बता दें कि रविवार दोपहर के राजनीतिक घटनाक्रम में राष्ट्रपति ने भी आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को अयोग्य ठहरा दिया था. इससे पहले चुनाव आयोग ने पार्टी के 20 विधायकों को अयोग्य ठहराने की अनुशंसा की थी।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *