LatestNews

बाबा जाएंगे बिहार! समर्थन में उतरी सरकार, मंत्री मिथिलेश तिवारी बोले- रोकने की ताकत किसी में नहीं

बिहार/छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है। एक तरफ उनके दौरे का विरोध हो रहा है, तो दूसरी तरफ समर्थन में भी राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। इसी बीच बिहार सरकार के मंत्री मिथिलेश तिवारी बागेश्वर धाम पहुंचे और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने बाबा के बिहार दौरे का खुलकर समर्थन किया और विरोध करने वालों को दो टूक जवाब दिया।

बागेश्वर धाम पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री

मंत्री मिथिलेश तिवारी बागेश्वर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और महाराज के दर्शन किए। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वे बिहार के करीब 14 करोड़ लोगों की सुख-समृद्धि की कामना लेकर धाम पहुंचे हैं। उन्होंने देशभर में चल रहे सनातन जागरण अभियान का हिस्सा बनने की बात भी कही।

इसे भी पढ़ें  एएसआई ने वायरलेस के टॉवर पर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

बोले- बाबा को बिहार आने से रोकने की ताकत किसी में नहीं

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बिहार दौरे को लेकर उठ रहे विरोध के सवाल पर मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि बागेश्वर महाराज को बिहार की धरती पर आने से रोकने की ताकत किसी में नहीं है।

मंत्री ने विरोध करने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्हें अल्पज्ञानी बताया। उनके इस बयान के बाद बिहार में बागेश्वर महाराज के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक बहस और तेज हो गई है।

पप्पू यादव पर भी कसा तंज

मीडिया से बातचीत के दौरान मिथिलेश तिवारी ने सांसद पप्पू यादव को लेकर भी राजनीतिक तंज कसा। उन्होंने कहा, “देश में जब तक पप्पू रहेंगे, तब तक मोदी जी रहेंगे।” उनके इस बयान को राजनीतिक गलियारों में विपक्ष पर निशाने के तौर पर देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें  गुजरात: अमित का आया एक फोन और ठंडे पड़े नितिन

दिसंबर में बक्सर में प्रस्तावित है तीन दिवसीय कथा

गौरतलब है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दिसंबर में बिहार के बक्सर में तीन दिवसीय कथा प्रस्तावित है। कार्यक्रम से पहले ही उनके दौरे को लेकर समर्थन और विरोध के स्वर सामने आने लगे हैं।

एक ओर विरोधी पक्ष उनके बयानों और कार्यक्रम को लेकर सवाल उठा रहा है, वहीं दूसरी ओर मंत्री मिथिलेश तिवारी जैसे नेता खुलकर उनके समर्थन में उतर आए हैं। अब देखना होगा कि दिसंबर में प्रस्तावित कथा से पहले बिहार की राजनीति में यह विवाद और कितना बढ़ता है।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।