LatestNewsमुरैना

मुरैना में बड़ी पुलिस कार्रवाई: कैदी के फरार होने पर पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

दीपावली की रात जिला अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार हुआ था 232 किलो डोडा-चूरा तस्करी का आरोपी, एसपी धर्मराज मीणा ने की कार्रवाई

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दीपावली की रात जिला अस्पताल के कैदी वार्ड से बंदी के फरार होने के मामले में पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बड़ी कार्रवाई की है। बंदी की सुरक्षा में तैनात पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के दौरान लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

निलंबित पुलिसकर्मियों में प्रधान आरक्षक राम भरोसी, आरक्षक विक्रम भदौरिया, आरक्षक सत्यवीर, आरक्षक वीरेंद्र और आरक्षक पुष्पेंद्र तरेटिया शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें  शाहरुख़ खान और करीना कपूर 14 साल बाद फिर आएंगे साथ नज़र

232 किलो डोडा-चूरा के साथ पकड़ा गया था आरोपी

जानकारी के अनुसार, पंजाब निवासी जसवीर सिंह बग्घा को नूराबाद थाना पुलिस ने 232 किलो डोडा-चूरा के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। जेल में तबीयत बिगड़ने और दस्त की शिकायत होने पर उसे उपचार के लिए मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के कैदी वार्ड में उसकी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान बंदी वार्ड की कुंडी खोलकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ड्यूटी के प्रति लापरवाह थे और उनके सोने की बात भी सामने आई है।

इसे भी पढ़ें  नासा ने सूर्य से 80 करोड़ गुणा बड़ा ब्लैकहोल का पता लगाया

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

कैदी वार्ड से तस्करी के आरोपी के फरार होने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी धर्मराज मीणा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

फिलहाल फरार बंदी जसवीर सिंह बग्घा की तलाश में मुरैना पुलिस जुटी हुई है। अस्पताल जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थान से बंदी के फरार होने की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।