Latestमध्यप्रदेश

एएसआई ने वायरलेस के टॉवर पर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

अशोकनगर। जिले के बहादुरपुर थाने में पदस्थ एएसआई सतीश रघुवंशी ने वायरलेस के टॉवर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने एसपी पर प्रताड़ि‍त करने का आरोप लगाया।

एएसआई की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि उसने टीआई बीएस गौर, रवि कौशल, ब्रजमोहन और दयाराम के नाम लिखे हैं। नोट में काम के दबाव और प्रताड़ना के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है। सतीश सिंह रघुवंशी ने यह भी कहा है कि अब उनके परिवार की जिम्मेदारी पुलिस विभाग की है। आत्महत्या के मामले में भोपाल पुलिस मुख्यालय से पांच सदस्यी टीम अशोकनगर भेजी जा रही है।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *