सात जन्मों के बंधन में बंधे विराट और अनुष्का: मीडिया रिपोर्ट का दावा

नई दिल्ली। इस साल की सबसे बड़ी शादी को लेकर चल रही अटकलें खत्म होती दिख रही है, क्योंकि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी कर ली है।

अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में ये खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों विवाह के बंधन में बंध गए हैं।

बस उसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो विराट और अनुष्का ने इटली के मिलान में शादी की है और जल्द ही इसका औपचारिक ऐलान हो जाएगा। रिपोर्ट की मानें तो अनुष्का शर्मा का अपने पिता अजय कुमार शर्मा और मां आशिमा के साथ ज्यूरिख से मिलान पहुंची हैं, जहां शादी के कार्य़क्रम हैं।

इसे भी पढ़ें  INS कलवरी में है ऐसी खूबियां की दुश्मन भी कांप जाएगा

ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं कि अनुष्का ने अपनी शादी में सव्यसाची मुखर्जी का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना हो सकता है, क्योंकि हफ्ते भर पहले ही वो मुंबई में डिजाइनर से मिलने गई थीं।

इस शादी को लेकर दिसंबर महीने की शुरुआत से कयासों का बाजार गर्म होने लगा था। जैसे ही दोनों के इटली में शादी करने की खबरें सामने आई, अनुष्का की प्रवक्ता ने इसका तुरंत खंडन कर दिया। मगर कुछ दिनों पहले ही अनुष्का को मुंबई एयरपोर्ट पर पूरे परिवार के साथ देखा गया।

इसके बाद से ही ये दावा पुख्ता हो गया था कि दोनों शादी करने वाले हैं। एयरपोर्ट पर परिवार के अलावा हरिद्वार में रहने वाले उनके आध्यात्मिक गुरू भी नजर आए थे।

इसे भी पढ़ें  क्या खास है इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर आप भी जानिये

ज्योतिषी कर रहे ऐसे दावे

इस बीच, ज्योतिषियों ने दोनों की कुंडली देखने के बाद शादीशुदा जिंदगी के बारे में कुछ भविष्यवाणियां की हैं। इनके मुताबिक, शादी के बाद दोनों कामयाबी की नई बुलंदियां छुएंगे। हालांकि यह आशंका भी जताई गई है कि दोनों को मुश्किल वक्त का सामना भी करना पड़ सकता है।

जाने-माने ज्योतिषी मानव भट्ट ने एक मीडिया रिपोर्ट में कहा है कि विराट और अनुष्का ने अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइव में बैलेंस नहीं बनाया तो समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।

मुंबई में हो सकता है रिसेप्शन-

मुंबई में एक फाइव स्टार होटल में 26 दिसंबर को विराट और अनुष्का की शादी का रिसेप्शन होने की खबर है। जिसमें टीम इंडिया के क्रिकेटर, बीसीसीआई के अधिकारी और बॉलीवुड के सितारें शामिल होंगे। इस समारोह के बाद टीम इंडिया द. अफ्रीका दौरे पर रवाना होगी।

इसे भी पढ़ें  रेलयात्रियों के लिए बुरी खबर, इस सुविधा के लिए ढीली करनी होगी जेब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *