विधायक का गुस्सा युवक को जड़ा थप्पड़
विधायक का गुस्सा युवक को जड़े थप्पड़ !
उत्तर प्रदेश के महोबा से बीजेपी विधायक का एक वीडियो चर्चा में है। चरखारी से विधायक बृजभूषण राजपूत चने के बीज की कालाबाजारी की शिकायत पर राजकीय कृषि बीज भंडार पहुंचे थे। वहां पिकअप में चने के बीज की करीब 100 बोरियां लदी देखकर विधायक भड़क गए। गोदाम प्रभारी से सवाल-जवाब के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि विधायक ने एक के बाद एक तीन थप्पड़ जड़ दिए। इतना ही नहीं, विधायक ने प्रभारी को जूतों की माला पहनाने और लहंगा-चुनरी पहनाकर जुलूस निकालने जैसी बातें भी कहीं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

