शस्त्र पूजन से राष्ट्र रक्षा और जनसेवा का संकल्प
शस्त्र पूजन से राष्ट्र रक्षा और जनसेवा का संकल्प असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक पावन पर्व विजयादशमी के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। विजयादशमी का यह पर्व हमें सत्य, साहस, कर्तव्यनिष्ठा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से पुलिस सेतु ऐप भी लॉन्च किया। यह ऐप आम जनता और पुलिस के बीच संवाद, पारदर्शिता और स्मार्ट पुलिसिंग को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करेगा। साथ ही आइडियल टाउन ऑन रोड सेफ्टी पुस्तक का विमोचन किया कार्यक्रम से पहले नारी शक्ति, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की प्रतीक महिला पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया!



