रूसी विमान मास्को के पास क्रैश, 71 यात्रियों के मरने की आशंका

मास्को: रूस का एक विमान राजधानी के दोमोदेदोवो हवाईअड्डा से उड़ान भरने के बाद मास्को के बाहरी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें चालक दल के छह सदस्यों सहित कुल 71 लोग सवार थे। रूसी मीडिया के अनुसार यह विमान यूराल पर्वतमाला के दक्षिणी छोर पर स्थित ओस्र्क शहर जा रहा था। विमान मास्को के बाहर रामेंस्की जिला में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। एंतोनोव एन -148 विमान का परिचालन घरेलू सारातोव एयरलाइंस करती है।

खबरों के मुताबिक विमान में 65 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। रूसी आपात सेवा में मौजूद एक सूत्र ने बताया कि विमान में सवार 71 लोगों के जीवित बचे होने की कोई संभावना नहीं है। विमान का मलबा दुर्घटनास्थल के पास एक बड़े इलाके में बिखर गया। रूस निर्मित विमान सात साल पुराना था औ इसे सारातोव एयरलाइंस ने एक साल पहले दूसरी रूसी एयरलाइन से खरीदा था।

इसे भी पढ़ें  दरिंदगी-इस शौहर ने बीवी के साथ जो किया सुनकर रूह कांप जाएगी

रूसी मीडिया के मुताबिक आपात सेवा सड़क मार्ग से दुर्घटनास्थल पर पहुंच पाने में अक्षम है और बचावकर्मी मौके पर पैदल ही जा रहे हैं। परिवहन मंत्रालय ने बताया कि कि दुर्घटना के लिए मौसम की परिस्थिति और मानवीय गलती सहित कई कारण हो सकते हैं। ओरेनबर्ग क्षेत्र के गवर्नर ने बताया कि विमान में सवार 60 से अधिक लोग इसी क्षेत्र से थे। अभियोजकों ने दुर्घटना के बाद सारातोव एयरलाइंस की जांच शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *