मोदी की विदेश नीति से प्रभावित हुए थरूर, की जमकर तारीफ

वेब डेस्क: भाजपा पर अकसर हमलावर रहे पूर्व विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने अपनी एक इंटरव्यू में पीएम की जमकर सराहना की। थरूर ने सर्जिकल स्ट्राइक और डोकलाम विवाद जैसे विषयों पर मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व से भारत की विदेश नीति में गतिशीलता आई है। हालांकि उन्होंने कुछ कमियों की ओर भी इशारा किया।

मोदी की विदेश नीति से प्रभावित हुए थरूर
थरूर ने कहा कि भारत पड़ोसियों के साथ व्यवहार करते समय ज्यादातर फ्लिप फ्लॉप दृष्टिकोण अपना रहा है, जो आर्थिक और राजनीति स्तर पर पीएम मोदी की ‘पड़ोसी पहले’ की नीति को झुठलाता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पीआर और मार्कीटिंग में विदेश नीति की कमी की वजह से दुनिया में भारत की स्थिति को लेकर अच्‍छे संकेत नहीं मिले हैं। विदेशी मोर्चे पर भाजपा की उपलब्धियों को गिनाते हुए थरूर ने कहा कि मोदी की विदेश नीति के प्रबन्ध में बहुत ऊर्जा और गतिशीलता है। वह जहां भी जाते हैं, बहुत ऊर्जावान प्रभाव बनाते हैं, यह सकारात्मक पक्ष है।

इसे भी पढ़ें  संसद का शीतकालीन सत्र आज से, विपक्ष सरकार को घेरने को तैयार

चीन को पीछे हटाना भारत की जीत
कांग्रेस नेता ने डोकलाम विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि यह भारत की बड़ी जीत है कि चीन को 200 मीटर दूर जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि सितंबर 2016 में आतंकियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक भी आतंकवाद के लिए एक बड़ी जीत है और तब से आतंकवाद काफी बढ़ गया है। इसके साथ ही थरूर ने कहा कि यह किसी भी भारतीय सरकार का कर्तव्य है कि वह अपने लोगों के साथ ईमानदार हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *