पूर्व मंत्री पूरनसिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हुए नरोत्तम मिश्रा

शिवपुरी। कोलारस से सन 1980, 85 ओर 1998 में 3 बार कांग्रेस के विधायक रहे पूर्व शिक्षा मंत्री पुरन सिंह बेड़िया की शवयात्रा में शामिल होने मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा उनके गृहग्राम  ग्राम मथना पहुंचे और अंतिम यात्रा में सम्मलित हुए । उन्होंने स्वर्गीय बेड़िया को श्रद्धांजलि अर्पित की । 

गौरतलब है कि स्वर्गीय माधवराव सिंधिया और महेंद्र सिंह कालूखेड़ा के निकट रहे श्री बेड़िया पेशे से शिक्षक थे और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे।

सिंधिया के निर्देश पर वे त्यागपत्र देकर चुनाव लड़े थे। उन्हें सिंधिया ने 3 बार विधायक बनाया। उनकी अन्तयेष्टि मथना में आज शाम 5 :30 पर हुई। जिसमे बड़ी संख्या में कांग्रेस तथा अन्य दलों के नेता, व्यापारी, जनप्रतिनिधियों ने शामिल होकर दिवंगत को अंतिम विदाई दी।

इसे भी पढ़ें  जनगणना विभाग में रद्दी घोटाला-कबाड़ी 20 लाख रुपए से अधिक की रद्दी लेकर फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *