2 लाख करोड़ से ज्यादा का होगा बजट, कैबिनेट ने दी मंजूरी

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में 2018-19 के बजट को मंजूरी दे दी गई। यह बजट 2 लाख करोड़ से ज्यादा का होगा। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अप्रैल से ई-कैबिनेट होगी, मंत्रियों को इसके लिए ट्रेनिंग और लैपटॉप भी दिए जाएं। मंत्रालय के नए भवन में ई कैबिनेट होगी।

मंत्रालयीन अधिकारी और कर्मचारियों के लिए गाना सैयां के पास 6 हेक्टेयर जमीन आवंटित की गई है, जिस पर उनके लिए आवास बनाए जाएंगे। इस बार मंत्रिमंडल की बैठक में हाल ही में मंत्री बनाए गए तीन नए मंत्रियों ने हिस्सा लिया। सीएम ने उनका स्वागत किया और बाकी मंत्रियों से उनका परिचय कराया।

इसे भी पढ़ें  वाह... मध्यप्रदेश के तहसीलदार तलवार से काटते हैं केक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *