Latest

महाराष्ट्र में नदी में गिरी यात्रियो से भरी बस, 13 की मौत

मुंबई: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में यात्रियों से भरी बस नदी में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये।  ये यात्री कोंकण क्षेत्र के गणपतिगुड़ी गांव से भगवान गणेश की पूजा करके पुणे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी योजना कोल्हापुर में महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन की भी थी। हालांकि कोल्हापुर के रास्ते में शिवाजी पुल से गुजरने के दौरान ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस डिवाइडर से टकराकर 45 फीट नीचे पंचगंगा नदी में जा गिरी।

बस पर सवार थे कुल 17 लोग
पुलिस ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि रात 11 बजकर 45 मिनट पर शिवाजी ब्रिज पर हुए इस हादसे की वजह ड्राइवर के बस पर नियंत्रण छूट जाना था।  पुणे की ओर जा रही बस पर कुल 17 लोग सवार थे।  आसपास से गुजरने वाले लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस और दमकल की गाड़यिां मौके पर पहुंच गयीं। इसके बाद राहत व बचाव कार्य चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *