छींक को जबरदस्ती रोकना बना घातक, चली गई युवक की जान

लंदन: अपनी नाक और मुंह बंद करके किसी छींक को जबरदस्ती रोकने का प्रयास जीवन के लिए घातक हो सकता है। डॉक्टरों ने इस संबंध में चेताया है। इन डाक्टरों में भारतीय मूल के डाक्टर भी शामिल हैं। दरअसल, एक व्यक्ति हाल में छींक रोकने का करतब दिखाने का प्रयास करते हुए घायल हो गया था। उसके गले में दिक्कत पैदा हो गई थी। अपनी नाक और मुंह बंद करके छींक को रोकने का प्रयास करने पर इस युवक के गले में झनझनाहट पैदा हो गई और फिर गला सूज गया।

ब्रिटेन के लीसेस्टर विश्वविद्यालय अस्पताल के डाक्टरों ने उसका इलाज किया। भारतीय मूल के रघुविंदर एस सहोटा और सुदीप दास सहित अन्य डाक्टरों ने कहा कि थोड़ी देर बाद उसने कोई चीज निकलने में दर्द महसूस किया और फिर उसकी आवाज चली गई। सात दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उसकी दिक्कतें कम हुईं और उसे छुट्टी दी गई।  डाक्टरों ने कहा, ‘‘नाक और मुंह बंद करके छींक को रोकना खतरनाक करतब है और इससे बचा जाना चाहिए।’’

इसे भी पढ़ें  आम जन को बड़ी राहत दे सकता है आम बजट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *