HealthLatestNewsइंदौर

शुद्ध के लिए युद्ध! देवास कलेक्टर के सख्त तेवर, मिलावटखोरों पर NSA लगाने की तैयारी

शुद्ध के लिए युद्ध!

देवास कलेक्टर के सख्त तेवर

मिलावटखोरों पर NSA लगाने की तैयारी!

10 क्विंटल एनालॉग मावा जब्त कर नष्ट

FSL लैब भेजे गए खाद्य पदार्थों के नमूने

देवास। त्योहारों के सीजन में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोर अब प्रशासन के निशाने पर हैं। देवास में खाद्य पदार्थों में गंभीर मिलावट की पुष्टि होने पर दोषियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है। कलेक्टर नेहा मीणा ने साफ कर दिया है कि बच्चों और आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें  शिवपुरी में स्वामित्व योजना का काम तेज, गांव-गांव पहुंचकर अधिकारियों ने किया निरीक्षण

कलेक्टर नेहा मीणा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा, खाद्य नागरिक आपूर्ति, राजस्व और नापतौल विभाग की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें जिलेभर में लगातार जांच और दबिश दे रही हैं। इसी अभियान के दौरान करीब 10 क्विंटल एनालॉग मावा जब्त कर नष्ट कराया गया है। वहीं, खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए FSL लैब भेजे गए हैं।

कलेक्टर ने बताया कि मौके पर उपलब्ध जांच किट से एनालॉग पनीर और मावे की पहचान की जा सकती है, लेकिन उसमें हानिकारक तत्व मौजूद हैं या खाद्य पदार्थ असुरक्षित है, इसकी अंतिम पुष्टि लैब जांच से ही होगी।

इसे भी पढ़ें  इंदौर में महापौर का फूटा गुस्सा! अफसरों को लगाई फटकार, बोले- काम आप नहीं करते, बदनामी सरकार की होती है

उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट में गंभीर मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।

प्रशासन का संदेश साफ है—मुनाफे के लिए आम लोगों और बच्चों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। त्योहारों के दौरान मिलावट के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।