Uncategorizedमंडी विशेष

दरिंदगी-इस शौहर ने बीवी के साथ जो किया सुनकर रूह कांप जाएगी

इंटरनेशनल न्‍यूज। पाकिस्तान में गुरुवार को जघन्य अपराध का एक मामला सामने आया है। सुहागरात के दिन शौहर ने लोहे की रॉड से बीवी के साथ बलात्कार किया। घटना के बाद रिशेप्शन वाले दिन महिला की मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टर को जब इस बारे में पता लगा तो उसने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स लिखे। यूजर्स में इस घटना को लेकर उबाल देखने को मिला।

आरोपी शख्स की मानसिक हालत गड़बड़ थी। पीड़िता के परिजन ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। फातिमा शिरीन यहां पर पेशे से डॉक्टर हैं। 13 जनवरी को उन्होंने इस बारे में कुछ ट्वीट्स किए। लिखा, “मेरी एक मरीज की जान अधिक खून बह जाने के कारण चली गई, क्योंकि घाव बहुत गहरे थे। हमने उनके पिता को पोस्टमार्टम के लिए राजी कर लिया है। उसका शौहर मनोरोगी है, जिसने उसके शरीर में लोह की रॉड से बलात्कार किया था।”

इसे भी पढ़ें  तो विलुप्त हो जाएंगी देश की 42 भाषाएं, जानिये किन पर है खतरा

अगले ट्वीट में उन्होंने बताया, “सुहागरात पर बलात्कार का शिकार हुई महिला की मौत रिसेप्शन के दिन हुई थी। लोहे की रॉड से बलात्कार किए जाने के कारण उसकी जान गई। ऐसे में हम अपने बच्चों को सेक्स के बारे में क्यों जागरूक नहीं करना चाहते हैं? हमारे समाज को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।” बकौल डॉक्टर, “पुलिस में यह मामला तो दर्ज हुआ, लेकिन कोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। माफ ही कर दिया होगा। आरोपी के पिता भी इस बाबत उसे माफ करने के बारे में सोच रहे थे।”

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *