Latestराष्ट्रीय

2019 में शिवसेना इस पार्टी के साथ गठबंधन कर लड़ेगी चुनाव

नेशनल डेस्क: 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शिवसेना ने भी लोकसभा चुनाव के लिए गोवा में गठबंधन करने जा रही है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव गोवा में जीएसएम (गोवा सुरक्षा मंच) पार्टी के साथ मिलकर लड़ेगी।

जीएसएम से नहीं बनी बात 
शिवसेना ने पिछले साल गोवा विधानसभा चुनावों में भी पूर्व आरएसएस नेता सुभाष वेलिंगकर की अगुवाई वाली जीएसएम के साथ गठजोड़ किया था। हालांकि वह एक सीट भी जीतने में नाकाम रही। संजय राउत ने सोमवार को कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गोवा में दो सीटों पर गठबंधन की मंजूरी दी है।

इसे भी पढ़ें  CM मोहन यादव ने फ्रांस की कंपनियों को दिया निवेश का न्योता

बीजेपी का है कब्जा
राउत ने एक प्रेस कांफ्रेस करके मीडिया के सामने यह बात सार्वजनिक की। बता दें कि गोवा में दो लोकसभा सीटे हैं फिलहाल दोनों ही सीटों पर भाजपा का कब्जा है। इस दौरान राउत ने कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें कुछ समय के लिए आराम करना चाहिए और फिर सक्रिय राजनीति में वापस आना चाहिए।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *