Latest

मंगल की मिट्टी में छिपा हो सकता है सूक्ष्मजीवों का संसार

वाशिंगटन। मंगल ग्रह की मिट्टी में सूक्ष्म जीवों का संसार छुपा हो सकता है। एक शोध में वैज्ञानिकों ने लाल ग्रह के वातावरण से मिलते-जुलते दक्षिणी अमेरिका के अटाकामा रेगिस्तान में जीवन की खोज की है। अमेरिका की वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस रेगिस्तान में विशेष प्रकार का बैक्टीरिया खोजा है।

mandihalchal

पृथ्वी के इस सबसे शुष्क क्षेत्र में रहने वाला यह बैक्टीरिया लंबे समय तक निष्क्रिय रहने के बाद फिर से जी उठता है। वैज्ञानिक यह पता करने में जुटे थे कि यह क्षेत्र सूक्ष्म जीवों का स्थायी आवास है या नहीं। प्रोसीडिंग ऑफ द नेशनल अकेडमी ऑफ साइंसेज जर्नल में छपे शोध में साफ हो गया कि विश्व के सबसे प्रतिकूल वातावरण में भी सूक्ष्म जीव जीवित रह सकते हैं। 2015 में शोधकर्ताओं ने पहली बार अटाकामा पर शोध किया था।

इसे भी पढ़ें  त्योहारों की मिठास में कहीं मिलावट का जहर तो नहीं? डबरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक मकान में चल रही पनीर निर्माण यूनिट पर छापा मारकर 128 किलो पनीर जब्त किया हैl

वहां से जुटाए गए मिट्टी के नमूनों के जीनोम का विश्लेषण किया गया। शोध में वैज्ञानिकों ने कई तरह के सूक्ष्म जीवों की प्रजाति का पता लगाया जो उस अवस्था में भी जीवित थे। 2016 और 2017 में दोबारा उस क्षेत्र का अध्ययन किया गया। इस शोध में सामने आया कि मिट्टी में नमी खत्म होने के बाद सूक्ष्म जीव निष्क्रिय हो जाते हैं। बारिश होने पर यह बैक्टीरिया वापस जीवित हो जाता है। यह प्रक्रिया लगातार चलती रहती है।

इस अध्ययन से जुड़े डिर्क स्कुलजे-माकुच ने कहा, “मंगल पर अरबों वर्ष पूर्व समुद्र और झरने मौजूद थे। पानी के स्रोत सूख जाने के बाद वहां की सतह अटाकामा मरुस्थल की तरह ही सूखी लेकिन अधिक ठंडी हो गई। यदि वहां कभी जीवन था तो आज भी वहां की मिट्टी में सूक्ष्म जीवों का संसार बचा होगा। नए शोध के परिणाम इसी ओर संकेत कर रहे हैं।”

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *