Latestमंडी विशेषराष्ट्रीय

होमगार्ड डीजीपी ने ली राम मंदिर निर्माण की शपथ ? वीडियो वायरल

लखनऊ। यूपी के एक सीनियर आईपीएस अफसर सूर्य कुमार शुक्ला का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह राम मंदिर बनाने की शपथ लेते नज़र आ रहे हैं।

Mandihalchal

इस वीडियो में नजर आ रहे आईपीएस अधिकारी लखनऊ में डीजी होमगार्ड के पद पर तैनात हैं. 1982 के आईपीएस अफसर सूर्यकुमार शुक्ला का गृह जनपद रायबरेली में है और वह मौजूदा समय के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारीयों में से एक हैं।

कौन हैं सूर्यकुमार शुक्ला

Mandihalchal

ये वही सूर्य कुमार शुक्ला है जो पिछली सपा सरकार में डीजीपी बनते-बनते रह गए थे, लेकिन बीजेपी सरकार में सुलखान सिंह के बाद इनका भी नाम डीजीपी की रेस में आया था। हालांकि किस्मत एक बार फिर दगा दे गई और उनकी जगह ओपी सिंह को प्रदेश का नया डीजीपी बनाया गया।

इसे भी पढ़ें  'रामलला’ की चिंता, ठंड से बचाने के लिए मांगे ऊनी कपड़े-कंबल और हीटर

सपा सरकार में सूर्य कुमार शुक्ला डीजी (एसआईटी) के रूप में हुई थी. 2014 में उनका प्रमोशन डीजी के पद पर हुआ. इससे पहले वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर समेत कई जिलों के एसएसपी भी रह चुके हैं।

1997 को वे डीआईजी बने, इसके बाद इनका प्रमोशन आईजी के पद पर हुआ। 2010 में सूर्य कुमार शुक्ल की तैनाती एडीजी के रूप में हुई.1999 में इनके उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया।

2013 में सूर्य कुमार को प्रेसिडेंट पुलिस मैडल से भी सम्मानित किया गया.डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ला के मंदिर बनवाने के संकल्प वाले वीडियो पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जिन अधिकारियों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की ज़िम्मेजारी है, वो खुद ही माहौल बिगाड़ने में जुटे हैं। यूपी कांग्रेस प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव  कहा कि आईपीएस अधिकारी ने सर्विस रूल का उल्लंघन किया है. उनके  योगी सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *