Latest

शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन नए मंत्रियों ने ली शपथ

वेब डेस्क। शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार शनिवार को हो गया. शिवराज कैबिनेट में तीन नए मंत्री शामिल किए गए हैं. राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में नारायण सिंह कुशवाह, जालम सिंह पटेल और बालकृष्ण पाटीदार ने नए मंत्री के रूप में शपथ ली हैं. नारायण सिंह कुशवाह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, जबकि दो अन्य मंत्रियों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है

नारायण सिंह कुशवाह और गोपीलाल जाटव ग्वालियर-चंबल संभाग के दलित-पिछड़े वर्ग के चेहरे हैं जो संघ के दलित-पिछड़ों को सत्ता संगठन में अहम पद देने के एजेंडे पर तो खरे उतरते ही हैं. साथ ही मुंगावली-कोलारस उपचुनाव में बीजेपी का सियासी पलड़ा भारी करने में भी मददगार हैं.

इसे भी पढ़ें  चुनाव आयोग ने राहुल को भेजा नोटिस, 18 दिसंबर तक मांगा जवाब

जालम सिंह पटेल प्रह्लाद पटेल के भाई हैं और नरसिंहपुर में अपना रसूख रखते हैं. बालकृष्ण पाटीदार खरगोन से आते हैं, किसान आंदोलन के दौरान पाटीदारोंकी नाराजगी को दूर करने की कवायद के तौर पर इसे देखा जा रहा है

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *