Latestमंडी विशेषराष्ट्रीय

‘रामलला’ की चिंता, ठंड से बचाने के लिए मांगे ऊनी कपड़े-कंबल और हीटर

अयोध्या: विश्व हिन्दू परिषद ने अयोध्या में ‘रामलला’ के लिए गर्म वस्त्र, रजाई और अंगीठी की व्यवस्था नहीं होने की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। VHP ने कहा कि हम सबकी चिंता करने वाले रामलला की इस ठंड में फिक्र करना सभी का कर्तव्य है।

विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने कहा कि ठंड में रामलला के गर्म वस्त्र, ओढ़ने के लिए रजाई तथा सेंकने के लिए हीटर या अंगीठी की व्यवस्था न होने के समाचार प्रकाशित हुए हैं। श्रीराम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला को ठंड से बचाने का उपाय पूजन और आंतरिक व्यवस्था में संलग्न पुजारी और रिसीवर को करना चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं कर सकते तो इसकी जिम्मेदारी हिन्दू संगठन और संत धर्माचार्यों को दे दी जाए।

इसे भी पढ़ें  शिवसेना ने की कांग्रेस अध्यक्ष की तारीफ, कहा- 'राहुल युग' का हुआ आगाज

शर्मा का कहना है कि जिस तरह पुजारी रामलला की आरती पूजन की चिंता करते हैं, ठीक उसी तरह उन्हें रामलला को ठंड, गर्मी और वर्षा से बचाने का भी उपाय करते रहना चाहिए। शर्मा ने कहा कि रामलला की हर मौसम मे चिंता करने के लिए हिंदू संगठन और संत धर्माचार्य तैयार हैं। जल्द ही इस गंभीर विषय पर रामजन्म भूमि के रिसीवर यानी मंडलायुक्त से संत धर्माचार्य और वीएचपी के पदाधिकारी मिलकर अपनी चिंता से अवगत कराएंगे।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *