मंडी विशेषराष्ट्रीय

स्कूल में भोजन करने के बाद 120 बच्चे बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती

नेशनल डेस्क्‍। केरल के एक स्कूल में भोजन करने के बाद करीब 120 बच्चे बीमार हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये बच्चे तिरुवनंतपुरम के थोन्नकेल में एक प्राथमिक शाला में पढ़ते हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल से शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, बच्चों की हालत गंभीर नहीं है लेकिन कुछ समय तक उनके स्वास्थ्य पर नजर रखने के बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।

बुधवार की दोपहर, बच्चों ने स्कूल में दिया गया खाना खाया और बेचैनी तथा जी मिचलाने की शिकायत की। उनके अभिभावक उन्हें स्थानीय अस्पताल ले कर गए। भोजन के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें  आज दिखेगा आकाश में उल्का वृष्टि का सुंदर नजारा

बता दें कि महाराष्ट्र के भिवंडी में संदिग्ध विषाक्त भोजन करने से एक मदरसे के कम से कम 30 छात्र बीमार हो गए थे। भिवंडी के तहसीलदार शशिकांत गायकवाड़ ने बताया था कि मंगलवार दोपहर को किसी व्यक्ति ने मदरसे में दावत का आयोजन किया था।

भोजन के बाद छात्रों को उल्टी आने, जी मिचलाने, पेट दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें तत्काल सरकारी आईजीएम अस्पताल ले जाया गया था। सभी छात्रों की आयु 12 से 15 के बीच बताई गई।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *