राष्ट्रीय

सुशील मोदी के बेटे की शादी ना होगा बैंड बाजा, ना बाराती

पटना। पटना रविवार को दहेज रहित एक ऐसे विवाह समारोह का साक्षी बनने जा रहा है, जिसमें उपहार नहीं लिए जाएंगे। नाच गाने और बैंड बाजे के साथ न तो बरात निकलेगी और न ही बरातियों के स्वागत में कोई भोज होगा।

हालांकि बड़ी संख्या में देश भर के वीआइपी अतिथियों के आने की वजह से यह आयोजन चर्चित और भव्य हो गया है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के बेटे उत्कर्ष तथागत और कोलकाता के नवलजी केदारनाथ जी वर्मा की बेटी यामिनी की वेटनरी कॉलेज मैदान में होने जा रही शादी कुछ ऐसी ही होगी।

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अहमदाबाद से सीधे पटना पहुंच रहे हैं।

इसे भी पढ़ें  ABVP की तिरंगा यात्रा के दौरान सांप्रदायिक तनाव, एक की मौत

कई राज्यों के मुख्यमंत्री विशेष विमान से पहुंच रहे हैं। कई राज्यपाल, केंद्रीय मंत्रियों सहित बड़ी संख्या में अन्य वीआइपी भी इस शादी समारोह में शामिल होने जा रहे हैं।

कार्ड नहीं छपा, भेजा गया ई- निमंत्रण

सुशील मोदी ने बेटे की शादी में अतिथियों को बुलाने के लिए कार्ड नहीं छपवाया है। ई-कार्ड से निमंत्रण दिया गया है। कोई गिफ्ट भी नहीं लिया जाएगा।

आमंत्रित अतिथि चक्षुदान, अंगदान तथा बाल विवाह निषेध और दहेज रहित शादी का संकल्प पत्र भर सकेंगे। वहीं अतिथियों को चार-चार लड्डू प्रसाद स्वरूप दिए जाएंगे।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *