Latestमध्यप्रदेश

शिवपुरी: ट्रक और बाइक में भिड़ंत, तीन की मौत

शिवपुरी। देहात थाना इलाके भगोरा के पास झांसी हाईवे पर एक बाइक और ट्रक दुर्घटनाग्रस्‍त हो गए हैं। इस भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि बाइक सवार लोगों के शरीर के चिथड़े उड़ गए और उनके शरीर के हिस्‍से खाई में जाकर गिरे। घटना के बाद ट्रक में आग लग गई और वह धू-धू करके जलने लगा। ट्रक में मुर्गी का दाना भरा हुआ था।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और इसके साथ ही फायर बिग्रेड के माध्‍यम से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। इसके साथ ही घटना किस प्रकार हुई इस बात की जानकारी अभी नहीं लगी है।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *