LatestSports

LIVE: IND vs SL: श्रीलंका ने भारत के सामने रखा 216 रन का लक्ष्य

‍विशाखापत्तनम। उपुुल थरंगा के शानदार 95 रनों के बावजूद श्रीलंका की पारी रविवार को भारत के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे में लड़खड़ा गई। कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की शानदार गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की पारी 44.5 अोवरों में 215 रनों पर सिमट गई।<
भारत ने सीरीज में पहली बार टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बुमराह ने दानुुष्का गुणतिलका (13) को मिडऑन पर कप्तान रोहित शर्मा के हाथों झिलवाया। इस झटके के बावजूद थरंगा ने आक्रामक प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने हार्दिक पांड्‍या द्वारा डाले गए पारी के नौवें अोवर में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए लगातार पांच गेंदों पर चौके लगाए। वे अंतिम गेंद पर चौका लगाने में नाकाम रहे अन्यथा वे अोवर की सभी गेंदों पर चौका लगाने वाले बल्लेबाजों के समूह में शामिल हो जाते। थरंगा ने 36 गेंदों में 10 चौकों की मदद से फिफ्टी पूरी की। यह उनके वनडे करियर की 36वीं फिफ्टी हैं। समरविक्रमा जब 29 रनों पर थे तब कुलदीप यादव की गेंद पर मिडविकेट पर दिनेश कार्तिक ने उनका कैच छोड़ा।
युजवेंद्र चहल ने खतरनाक होती इस साझेदारी को सदीरा समरविक्रमा को आउट कर तोड़ा, जब वे उनकी गेंद पर डीप कवर्स पर धवन को कैच दे बैठे। समरविक्रमा ने 57 गेंदों में 42 रन बनाए और दूसरे विकेट के लिए थरंगा के साथ 121 रनों की भागीदारी की। थरंगा शतक की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन कुलदीप ने एक ही अोवर में मेहमान टीम को दो झटके दिए। उनकी गेंद पर धोनी ने थरंगा को स्टम्पिंग किया, यह बहुत करीबी निर्णय था और थर्ड अंपायर ने फैसला दिया। थरंगा 82 गेंदों में 12 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 95 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन उन्होंने इस मैच के दौरान इस कैलेंडर वर्ष में वनडे में 1000 रन पूरे किए। कुलदीप ने निरोशन डिकवेला (8) को स्लिप में श्रेयस अय्यर के हाथों झिलवाया।

इसे भी पढ़ें  डरबन में भारत ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया

अब श्रीलंका की उम्मीदें एंजेलो मैथ्यूज और थिसारा परेरा पर टिक गई थी, लेकिन ये दोनों जल्दी आउट हो गए। चहल ने शानदार गेंद पर मैथ्यूज (17) को बोल्ड किया और फिर परेरा (6) को एलबीडब्ल्यू किया। कुलदीप यादव ने 42 रनों पर 3 और चहल ने 46 रनों पर 3 विकेट लिए।

यह मैच बहुुत महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है। इस मैदान पर अपने शानदार रिकॉर्ड से भारत की सीरीज जीत की उम्मीदें मजबूत हो गई है।दोनों टीमें इस मैच को जीतकर इतिहास रचना चाहेगी।

भारत और श्रीलंका ने प्लेइंग इलेवन में एक-एक बदलाव किए। भारत ने बीमार वॉशिंगटन सुंदर की जगह कुलदीप यादव को शामिल किया जबकि श्रीलंका ने लाहिरू थिरिमाने की जगह सदीरा समरविक्रमा को मौका दिया।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *