मध्यप्रदेश

वन विभाग में जल्द होगा बड़ा फेरबदल, जनिये क्यों

भोपाल। वन विभाग में अगले हफ्ते बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। राज्य शासन डीएफओ से लेकर एपीसीसीएफ स्तर के करीब 30 अफसरों की पदोन्नति और तबादले कर रहा है। इसका प्रस्ताव वन मुख्यालय शासन को भेज चुका है। शासन छह मुख्य वनसंरक्षकों की पदोन्नति के आदेश भी जारी कर सकता है। ये अफसर वर्तमान में नेशनल पार्क-वनवृत्त (सर्किल) में पदस्थ हैं।

राज्य शासन 1990 बैच के छह मुख्य वनसंरक्षक (सीसीएफ) को पदोन्नत कर रहा है। पिछले माह हुई विभागीय पदोन्न्ति समिति की बैठक (डीपीसी) में सीसीएफ संयुक्ता मुद्गल, असित गोपाल, चरणजीत सिंह मान, विभाष ठाकुर, विवेक जैन और रेणु सिंह की पदोन्नति पर सहमति बन चुकी है। अब पदस्थापना आदेश जारी होने हैं। जबकि दो दर्जन अफसरों के तबादले किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें  फ्यूचर सिटी बनेगा इंदौर! CM मोहन यादव का मेगा प्लान, 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य

डीएफओ भी होंगे पदोन्नत

सीसीएफ स्तर के अफसरों के पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद वनसंरक्षक (सीएफ) और डीएफओ स्तर के अफसरों की पदोन्न्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। खाली पदों पर मैदानी अफसर पदोन्नत किए जाएंगे। इसी के साथ वन मुख्यालय में एपीसीसीएफ स्तर के अफसरों के तबादले भी संभावित हैं।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *