LatestSports

क्रिकेट फैंस का जुनून, विराट के आउट होते लगा ली फांसी

रतलाम। भारत में क्रिकेट को लेकर लोगों में रोमांच किसी से छिपा नहीं है। लेकिन कई बार यही रोमांच किसी के लिए दुखद घटना लेकर आता है। घटना मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के अंबेडकर नगर की है। यहां 63 साल के बाबू लाल बैरवा ने खुद पर कैरोसिन डालकर आग लगा ली। बाबू लाल के घर वालों का कहना है कि वह भारत और दक्षिण अफ्रीका में चल रहा पहला टैस्ट मैच देख रहे थे। दक्षिण अफ्रीका को सस्ते में समेटकर जब भारतीय टीम ने शुरुआत की तो विराट भी महज 5 रन पर आऊट हो गए। इससे रेलवे से रिटायर्ड बाबू लाल इतना आहत हुए कि उन्होंने कैरोसिन डालकर आग लगा ली। जब तक बाबू लाल के परिवार वाले कमरे में पहुंचे, उनका चेहरा और हाथ झुलस चुके थे। परिवार वाले फौरन उन्हें पुणे के जिला अस्पताल में ले गए। वहीं, मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें  LIVE: IND vs SL: श्रीलंका ने भारत के सामने रखा 216 रन का लक्ष्य

बता दें कि केपटाउन टैस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को 72 रनों से हरा कर 3 मैचों की टैस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम फिलेंडर की घातक गेंदबाजी के सामने सिर्फ 135 रन पर ही ढेर हो गई थी। कोहली टैस्ट की दोनों पारियों में 5, 28 रन ही बना पाए थे।

 

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *