राष्ट्रीय

युवक ने बच्चों सहित बैंक में केरोसिन डालकर की आत्मदाह की कोशिश,जनिये पूरा मामला

शिवपुरी। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लोन स्वीकृत न करने से नाराज प्रेम कुमार जाटव ने मंगलवार को विजया बैंक के मैनेजर के केबिन में ही बच्चों सहित आत्मदाह का प्रयास किया। उसका आरोप है कि पांच लाख स्र्पए का लोन स्वीकार कराने के लिए वह बैंक कर्मचारियों को एक लाख 10 हजार स्र्पए की रिश्वत दे चुका है। चार माह से वह बैंक के चक्कर का काट रहा लेकिन उसे हर बार टरका दिया जाता है। इसी बात से तंग आकर उसने आज यह कदम उठाया। इस दौरान उसने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत भी की।

कमलागंज निवासी प्रेम कुमार जाटव ने ऑटो पार्ट्स की दुकान खोलने के लिए विजया बैंक में पांच लाख स्र्पए के लोन के लिए चार माह पहले आवेदन किया था। दलालों के कहने पर उसने बैंक मैनेजर सहित अन्य कर्मचारियों को किश्तों में रिश्वत की राशि दी। इसके बाद भी जब उसका लोन स्वीकार नहीं हुआ तो मंगलवार को बच्चों सहित बैंक मैनेजर के केबिन में आत्मदाह करने पहुंचा।

इसे भी पढ़ें  नायडू की दो टूक-PM ने सदन में नहीं दिया बयान, नहीं मांगेंगे माफी

ग्राहकों ने रोका तीली जलाने से

मंगलवार को प्रेमकुमार ने पहले बच्चों पर फिर अपने ऊपर केरोसिन उड़ेला और माचिस की तीली सुलगाने लगा। बैंक में मौजूद अन्य ग्राहकों ने किसी तरह उसे रोका। इस दौरान बैंक मैनेजर गौरव मिश्रा अपनी कुर्सी से हिला तक नहीं। उलटे प्रेम कुमार को धमकाते हुए बोला- जब तक तुम सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत वापस नहीं लोगे तब तक ऐसे ही भटकते रहोगे।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *