LatestNewsराज्यराष्ट्रीय

मध्यप्रदेश के बैतूल में भीषण सड़क दुर्घटना, सात लोगों की मौत

बैतूल। बोरदेही-मुलताई सड़क मार्ग पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। बोरदेही थाने के टीआई आरके सूर्यवंशी ने मुताबिक दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई थी और ग्रामीण घायलों की मदद कर रहे थे, तभी सड़क से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने ग्रामीणों को टक्कर मार दी और पलट गया जिससे 7लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। जेसीबी से डंपर को हटाकर दबे लोगों को नीचे से निकाला गया।

मृतकों में तीन खेड़लीबाजार व तीन नागपुर के युवा बताए जा रहे हैं। घटना में सोहेल, आदित्य, मोहन निवासी नागपुर, विनायक पारखे खेडलीबाजर गोविंद गिरी गोस्वमी, शुभम बिहारे और ब्राह्मणवाडा के शिवराम पवार की मौत हो गयी है। जबकि दीपक साहू और विपुल को गंभीर हालत में नागपुर भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें  बिहार बोर्ड परीक्षा 2018 : 'परीक्षा शुरू होने के डेढ़ घंटे बाद ही बायोलॉजी का पेपर आउट'

घटना की जानकारी मिलते ही बैतूल से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय, मुलताई नगर निरीक्षक सुनील लाटा बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए थे। पुलिस ने घटना में मृत 7लोगों शवों को मुलताई के सरकारी अस्पताल भेज दिया है। वहीं 2 घायलों को भी मुलताई अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद परिजन उन्हें नागपुर ले गए।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *