Latestमध्यप्रदेशराज्य

डबरा : कंटेनर और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन घायल

डबरा। आतरी थाना इलाके के कल्याणी तिराहे पर गुरुवार सुबह कंटेनर और टवेरा कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। सभी लोग महावीरपुरा, डबरा के निवासी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक डबरा का जाट परिवार एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्वालियर जा रहा था। इसी दौरान कल्याणी तिराहे पर उनकी कार एक कंटेनर से टकरा गई, घटना के बाद कार में आग लग गई। मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग आग में झुलस गए।

इसे भी पढ़ें  मां शारदा की नगरी में आगजनी, तोड़फोड़, धारा 144 लगी

घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों के नाम हर्षिल पुत्र महेंद्र जाट (24) , राहुल पुत्र निरंजन जाट और रोहित पुत्र निरंजन जाट (24) है। हादसे में ड्राइवर और एक अन्य की मौत हुई है, जिनके नाम अभी सामने नहीं आए हैं।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *