फैशनमनोरंजन

पद्मावती पर गुस्साए नाना ने कहा ये गलत बात है

मुंबई। पद्मावती विवाद थम ही नहीं रहा है। रोजाना कोई ना कोई वाकया ऐसा होता है जिससे आग और भड़क जाती है। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन इसे टाल दिया गया। फिल्म का विरोध करने वालों फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का सिर काट कर लाने तक की बात कह डाली।

अब इस विरोध और समर्थन के दौर के बीच अब नाना पाटेकर भी पद्मावती के विवाद पर अपनी बेबाक राय रख चुके हैं।

नाना गुरूवार को पुणे की नेशनल डिफेंस अकादमी में परेड के दौरान मौजूद थे। इस दौरान जब उनके पद्मावती के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस तरह के विवाद बड़ा मानने से इंकार कर दिया लेकिन कहा कि पद्मावती का विरोध करने वालों ने जिस तरह से दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली का सिर काट कर लाने की बात कहीं हैं वो एकदम गलत है। इस तरह की बातों को कदापि स्वीकार नहीं किया जा सकता।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *