Latestमध्यप्रदेश

मतलब इस बार भी कांग्रेस किसी को सीएम कैंडिडेट घोषित करने के मूड में नहीं !

शिवपुरी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने कोलारस उपचुनाव से पहले मंगलवार को बड़ा बयान दिया है।

जिससे साफ है कांग्रेस सिंधिया या कोई अन्य को इस बार भी सीएम उम्मीदवार घोषित करने के मूड में नहीं। ऐसे में वह बिना सेनापति शिवराज से कैसे टक्कर ले पाएगी यह देखने वाला होगा। बहरहाल

अजय सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस में सीएम कैंडिडेट का चेहरा घोषित करने की परंपरा नहीं है। अभी तक किसी भी राज्य में सीएम का चेहरा कांग्रेस हाईकमान ने घोषित नहीं किया है। केवल पंजाब में उदाहरण विशेष के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह चेहरा थे, जबकि राजस्थान, छत्तीसगढ़, दिल्ली या अन्य राज्यों में कभी भी कांग्रेस में सीएम कैंडिडेट घोषित कर चुनाव नहीं लड़ा है।

इसे भी पढ़ें  दिग्विजय सिंह की यात्रा पर NHRC ने फंसाया पेच

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के बयान के बाद नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के इस बयान के बाद कांग्रेस की आपसी गुटबाजी सामने आ गई है। दो दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने भी यही बयान दिया था कि कांग्रेस में चेहरा घोषित करने की परंपरा नहीं है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों को कांग्रेस के इन दो बड़े नेताओं की बयानबाजी से झटका लगा है। कई स्थानीय कांग्रेसी नेता व सिंधिया समर्थक यह मानकर चल रहे थे कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस ज्योतिरादित्य सिंधिया को सीएम कैंडिडेट का चेहरा घोषित कर 2018 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बाद मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के बयान के बाद इन संभावनाओं को झटका लगा है।

इसे भी पढ़ें  BJP मंत्री ने धमकाया, 'कांग्रेस को चुना तो न मकान मिलेगा न चूल्हा'

सिंधिया और शिवराज नहीं, भाजपा व कांग्रेस की लड़ाई

नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कोलारस और मुंगावली में हो रहे उपचुनाव को भाजपा और कांग्रेस की लड़ाई बताया। जब उनसे पूछा गया कि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया इस लड़ाई को सिंधिया वर्सेस शिवराज की लड़ाई बता रहे हैं तो इस पर उन्होंने कहा कि यह किसी नेता की लड़ाई नहीं है, बल्कि भाजपा और कांग्रेस के बीच की लड़ाई है।

सीएम और मंत्रियों का व्यवहार प्रजातंत्र के लिए ठीक नहीं

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और उनके मंत्रिमंडल के दूसरे सदस्य खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। मंच से घोषणा की जा रही है। स्वस्थ राजनीति के हिसाब से ठीक नहीं। लोकतंत्र में ऐसी परंपराएं नहीं रही हैं, लेकिन भाजपा के नेता आज ऐसा कर रहे हैं, यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *