मध्यप्रदेश

विवादित टिप्पणी से शिवपुरी में भड़का सिख समाज, SP ऑफिस घेरा

शिवपुरी। एक ठेकदार द्वारा सिख समाज के धर्मगुरु गुरु गोविंद सिंह जी को लेकर फेसबुक पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज सिख समाज ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। इसे लेकर बड़ी संख्या में सिख समाज के लोगों ने एसपी ऑफिस का घेराव किया।

आपको बता दें कि अर्पित शर्मा नामक ठेकेदार ने फेसबुक पर गुरु गोविन्दसिंह जी को लेकर की टिप्पणी की थी। इसे लेकर सिख समाज के लोगों ने आपत्ति लेते हुए नाराजगी जताई। आज बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग इकट्ठा होकर एसपी ऑफिस पहुंचे और उन्होंने ठेकेदार की गिरफ्तारी की मांग की।

सिख समुदाय के लोग एसपी ऑफिस का घेराव करते हुए वहीं बाहर ही धरने पर बैठ गए। विरोध स्वरुप शहर के सिख कारोबारियों ने अपना व्यवसाय बंद रखा है। वहीं सिख समुदाय से जुड़े बाजार बंद रखे हैं। बताया जा रहा है कि ठेकेदार पर पूर्व में भी आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओ में मामले दर्ज हैं।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *