मध्यप्रदेश

फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर पत्नी का फोटो लगाया और लिख दिया मैं कॉलगर्ल हूं

ग्वालियर। फेसबुक पर पत्नी के नाम से फेक आईडी बनाकर उसका फोटो अपलोड कर कॉलगर्ल लिख दिया। इतना ही नहीं ससुर का मोबाइल नंबर डालकर कॉल मी भी लिख दिया। घटना कुछ दिन पहले उपनगर ग्वालियर की है। जब महिला के पिता के मोबाइल पर बेटी के लिए उल्टे सीधे कॉल आए तो उन्हें घटना का पता लगा। तत्काल मामले की शिकायत सायबर सेल में की है। सायबर पुलिस ने जांच की तो महिला के पति द्वारा यह हरकत करना सामने आई है। फिलहाल आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है।

उपनगर ग्वालियर निवासी एक 27 वर्षीय महिला के पिता के मोबाइल पर पिछले कुछ समय से कॉल आ रहे थे। जिसमें उनकी बेटी के बारे में अनर्गल बातें की जा रही थी। जिस वह काफी परेशान हो गए थे। कॉल करने वालों ने बताया कि फेसबुक पर एक आईडी बनी है। जिसमें यह फोटो डला और रेट भी लिखी है। उसी फोटो के नीचे यह नंबर भी है। इसके बाद महिला ने आईडी सर्च की तो उसका फोटो लगा था और कॉलगर्ल भी लिखा था। तीन दिन पहले मामले की शिकायत उन्होंने सायबर सेल में की है। जब सायबर सेल ने जांच की तो जिस नेटवर्क से फेसबुक अपडेट हुआ था उसका पता चल गया। जब उसकी पहचान कराई गई तो महिला ने उसे अपना पति बताया। फिलहाल आरोपी नहीं पकड़ा जा सका हैं

इसे भी पढ़ें  घर में लगा दी आग, पत्नी और बेटा जला फिर खुद लगाई फांसी

यह है विवाद

महिला के अपने पति से दहेज प्रताड़ना का विवाद चल रहा है। आरोपी ने महिला से 50 हजार रुपए दहेज में लाने के लिए कहा था। जब लाने से मना किया तो वह मारपीट कर उसे मायके में छोड़ गया। जिसके बाद महिला ने शिकायत कर दी। उसी का बदला लेने यह हरकत की है।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *