LatestNewsमध्यप्रदेश

घर में लगा दी आग, पत्नी और बेटा जला फिर खुद लगाई फांसी

खरगोन। मध्य प्रदेश में खरगोन में देर रात पति और पत्नी के घरेलू विवाद के चलते पति ने घर में आग लगा दी. और फांसी लगाकर खुद आत्महत्या कर ली.

मामला जिले के सनावद के चाँदनीपुरा इलाके का है, पति ने पहले घर में आग लगा दी. आग के चलते पत्नी आशा बाई और लड़का बुरी तरह घर मे झुलस गए . उसके बाद 50 वर्षीय पति गोपाल भी ने भी घर के पास देर रात खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

 घटना के बाद हड़कंप मच गया. गंभीर हालत में पत्नी और लड़के दोनो को इंदौर रैफर किया गया. सनावद पुलिस जांच मे जुट गई है. घटना परिवार में आपसी घरेलू विवाद के चलते हुई.

घटना में महिला आशाबाई करीब 70 प्रतिशत अधिक जल कर गंभीर रूप से घायल है. पुत्र के हाथ भी बुरी तरह जल गए हैं. दोनों का इलाज इन्दौर के एमवाय अस्पताल में जारी है.

इसे भी पढ़ें  PM मोदी का दो दिवसीय गुजरात चुनावी दौरा आज से, भरूच और सुरेंद्रनगर में सभाएं

सनावद पुलिस ने मौके का मुआयना कर पंचनामा बनाकर मर्ग की विवेचना शुरू कर दी है. घटनाक्रम बीती रात 2 बजे का बताया जा रहा है. एएसपी ने मीडिया को बताया कि प्रारम्भिक रूप से मामला घरेलू विवाद का लग रहा है. जांच की जा रही है

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *