मध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

पेड़ पर लटका मिला गैंगरेप पीड़िता का शव, हाथ पर लिखा था-‘मैंने आत्महत्या की है’

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में गैंगरेप पीड़िता के कथित तौर पर सुसाइड करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. महिला का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है और उसने हाथ पर ‘मैंने आत्महत्या की है’ लिखा हुआ है.

मामला जिले के अंबाह पुलिस थाने के चतुर की गढ़ी इलाके का है. यहां सोमवार सुबह एक महिला का शव फांसी पर लटका हुआ मिला. महिला के साथ दो महीने पहले गैंगरेप हुआ था.
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को फंदे से उतारा. पुलिस की जांच में पता चला कि फांसी के फंदे पर लटकने के पहले महिला ने अपने हाथ पर ‘मैंने आत्महत्या की है’ लिखा था.

इसे भी पढ़ें  विधायकों की पाठशाला! MP विधानसभा में ई-विधान प्रशिक्षण

हालांकि, महिला के पति को इस बात पर यकीन नहीं है कि उसने आत्महत्या की होगी. उसका आरोप है कि गैंगरेप करने वाले आरोपियों ने ही उसकी पत्नी की हत्या की है. पति ने बताया कि आरोपी कुछ दिनों से राजीनामे के लिए दबाव बना रहे थे.

अंबाह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेसिंक विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है. पुलिस अफसरों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. साथ ही पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा.

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *