Politics

पिता की मौत का सदमा-पुत्र ने लगाई फांसी

शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पिरौदी में एक युवक ने घर के पंखे से लटककर फांसी लगा ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस को मृतक युवक के भाई मुकेश पुत्र रामसिंह कुशवाह ने बताया कि कुछ समय पहले उनके पिता की मौत हो गई थी।

पिता की मौत के बाद से ही रामवीर मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। मंगलवार को जब घर पर कोई नहीं था। जब परिजन घर लौटकर आए तो देखा कि रामसिंह ने घर के अंदर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को पंखे से उतरवार पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *