Latestमनोरंजन

ट्विंकल ने निःसंकोच बताई पीरियड की कहानी, जब दाग लगा तब….

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस ट्विंकल खन्ना फिल्म ‘पैडमैन’ को प्रोड्यूस कर रही हैं। ये फिल्म ‘माहवारी’ और ‘सैनिटरी पैड्स’ जैसे वर्जित विषय को दर्शाती हैं। फिल्म के प्रचार के लिए यहां आईं ट्विंकल ने अपने जीवन की एक घटना बयां की, जिसे समाज एक शर्म का विषय मानता है। दरअसल, ट्विंकल ने एक दर्शक से बातचीत में कहा, “मुझे याद है जब मैं बोर्डिग स्कूल में थी तो वहां मुझे इन सब के बारे में बताने के लिए मेरे साथ मां या मौसी नहीं थीं। एक दिन स्कूल कैंटीन में मुझे लगा कि मेरे यूनीफॉर्म में दाग लग गया है, मैं कपड़े बदलने के लिए तुरंत भागी। मैं खुशकिस्मत थी कि वह दाग सिर्फ मैंने देखा। लेकिन पिछले वर्ष अगस्त में दक्षिण भारत में एक शिक्षक ने 12 वर्षीय एक छात्रा को कक्षा से सिर्फ इसलिए बाहर निकाल दिया, क्योंकि माहवारी के कारण उसके कपड़े और सीट पर दाग लग गए थे। वह घर गई और उसने बालकनी से कूदकर जान दे दी। तो इस सामान्य शारीरिक क्रिया को लेकर शर्मिदगी का स्तर इस स्तर का है। मुझे उम्मीद है कि ‘पैडमैन’ के बाद लड़कियों में शर्म का स्तर कुछ हदतक कम होगा।”

इसे भी पढ़ें  पोस्टर पॉलिटिक्स सपा की घेराबंदी

Mandihalchal

बता दें कि ‘पैडमैन’ एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जो अरुणाचलम मुरुगननथम के जीवन पर आधारित है। वह तमिलनाडु में ‘पैड मैन’ के नाम से लोकप्रिय हैं। उन्होंने कम लागत वाले सेनेट्री पैड बनाने वाली मशीन का आविष्कार किया था। इस आविष्कार के बाद उन्हें पदम श्री से सम्मानित भी किया गया था। अब उसी पर अक्षय फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसमें पैडमैन को सुपरहीरो बताया गया है।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *