मनोरंजन

पद्मावत’ देख इस एक्ट्रैस का पारा सातवें आसमान पर : भंसाली को लगाई लताड़

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ‘पद्मावत’ फिल्म के डायरेक्शन के लिए संजय लीला भंसाली को एक ओपन लेटर लिखा है। जिसमें उन्होंने संजय लीला भंसाली को आड़े हाथों लिया है। इस लेटर की शुरुआत नें स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली की जमकर तारीफें की। इस खत की शुरुआत में तो स्वरा ने भंसाली की काफी तारीफ की है लेकिन आगे लिखा- क्या जौहर के बिना पद्मावती की जिंदगी नहीं चल सकती थी। क्या कोई महिला किसी पुरुष के बिना अधूरी है। औरतें कोई चलती-फिरती इस्तेमाल की चीज नहीं हैं। इसके अलावा भी वो बहुत कुछ है।

इसके अलावा स्वरा ने फिल्म के जौहर वाले सीन पर भी आपत्ति जताई है। उन्होंने लिखा- रेप का शिकार होने के बाद भी महिलाओं को जिंदा रहने का हक है। पुरुष का मतलब आप जो कुछ भी मानते हो पति, रक्षा करने वाला, मालिक, औरतों की सेक्शुएलिटी पर कंट्रोल करने वाला तो क्या उसकी मौत के बाद औरतों को जिंदा रहने का हक नहीं है।

इसे भी पढ़ें  Film पद्मावत के विरोध में सुलगा मध्यप्रदेश, कई हाइवे जाम

 

बता दें सोशल साइट पर बहुत से लोगों का कहना है कि सरकार को औरतों पर बनने वाली फिल्मों का ध्यान भी रखना चाहिए ताकि हमारें समाज में महिलाओं का आदर सम्मान बना रहे।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *