मंडी विशेषराष्ट्रीय

टिकट सब मांगो लेकिन जिसे मिले तो उसके लिए काम करो- नन्दू भैया

बदरवास। कोलारस में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान बदरवास पहुंचे यहां कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि टिकट मांगना सबका अधिकार है। इसलिए सबको टिकट मांगना चाहिए लेकिन जब किसी एक को टिकट मिले तो मत भूलना कि सिर्फ कमल के लिए काम करना हैं। पार्टी किसी एक को टिकट दे सकती है और

बदरवास। कोलारस में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान बदरवास पहुंचे यहां कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि टिकट मांगना सबका अधिकार है। इसलिए सबको टिकट मांगना चाहिए लेकिन जब किसी एक को टिकट मिले तो मत भूलना कि सिर्फ कमल के लिए काम करना हैं। पार्टी किसी एक को टिकट दे सकती है और यदि आप लाइन में रहे तो प्रसाद आगे भी मिल सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा कौन टिकट नहीं चाहता और जब कई लोग खड़े हुए तो उन्होंने कहा कि यही पार्टी की असली ताकत हैं जो प्रत्याशी के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि कम समय रह गया है और कोलारस में काम बाकी है इसलिए पार्टी के प्रत्याशी को जिताना होगा। उन्होंने कहा कि जब पार्टी का प्रत्याशी मंत्री के पास जाएगा तो खाली हाथ नहीं आएगा। इस दौरान कल्याण सिंह यादव ने नंदकुमार को तलवार भेंट की। कार्यक्रम में कोलारस विधानसभा प्रभारी रामेश्वर शर्मा, नरेन्द्र बिरथरे, रणवीर सिंह रावत, सुशील रघुवंशी, ओमप्रकाश खटीक, देवेन्द्र जैन, वीरेन्द्र रघुवंशी, राधेश्याम बंसल, धनपाल सिंह यादव, नरेन्द्र आर्य, मुकेश चौहान, नरेन्द्र सिंह यादव, कल्याण सिंह यादव, सफीक खान, केशव कलावत, सूरज गोस्वामी, गुलाब सिंह धाकड आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *