मंडी विशेष

जिले के 40 हजार किसानों को कल बंटेंगे 48 करोड़

सागर। भावांतर भुगतान योजना के तहत नवंबर में किसानों द्वारा बेची उपज का भुगतान शनिवार को समारोह पूर्वक किया जाएगा। जिले में करीब 40 हजार किसानों को 48 करोड़ की राशि का भुगतान किया जाएगा। समारोह की तैयारियों के चलते गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट अविनाश रावत, एसडीएम एलके खरे ने निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों को राशि बांटेंगे, जिसके साथ ही जिला स्तर पर कृषि उपज मंडी में भी कार्यक्रम आयोजित होगा। शासन द्वारा कार्यक्रम के संबंध में मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, जिसके चलते सागर कृषि उपज मंडी में गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ किसानों को भुगतान पत्रक बांटेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद लक्ष्मीनारायण यादव करेंगे। एनआईसी विभाग द्वारा जिले के 25 किसानों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें मंत्री द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के सभी विधायक उपस्थित रहेंगे।

इसे भी पढ़ें  आपके घर मे छिपी है मौत? छिपकली ने ली परिवार के 3 सदस्यों की जान

48 करोड़ रुपए बांटे जाएंगे

मंडी सचिव एके ताम्रकार ने बताया कि जिले में 1 नवंबर से 30 नवंबर तक 39,900 किसानों ने अपनी उपज बेची है, जिन्हें करीब 48 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान किया जाएगा। इस दौरान 240 किसानों के खाते बंद मिले थे, जिनमें से 80 किसान आए तो उन्हें भुगतान किया जाएगा। वहीं उत्पादन से कम माल बेचने वाले व ज्यादा माल बेचने वाले किसानों का सत्यापन करने के बाद उन्हें भी नियमानुसार राशि वितरित की जाएगी। यह राशि जिला कोषालय द्वारा किसानों को आरटीजीएस के माध्यम से दी जाएगी।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *