मंडी विशेषराज्यराष्ट्रीय

आपके घर मे छिपी है मौत? छिपकली ने ली परिवार के 3 सदस्यों की जान

वैशाली। बिहार के वैशाली जिले में एक परिवार के लिए दूध काल बनकर आया। जहरीले दूध ने परिवार के 3 लोगों को मौत की नींद सुला दिया। मरने वालों में मां, पिता और पुत्र शामिल है, परिवार की एक बच्ची ही सिर्फ जिंदा बची है।

जानकारी के अनुसार बुधवार रात फुलार गांव के प्रभु राय के घर में दूध का केन रखा हुआ था जिसमें छिपकली गिर गई। घर के सदस्यों ने छिपकली को बाहर निकालकर वह दूध पी लिया। रात को प्रभु राय, उनकी पत्नी कौशल्या देवी और पुत्र उपेंद्र राय की तबीयत बिगड़ गई और उन तीनों की मौत हो गई। सुबह जब घर के लोग काफी देर तक नहीं उठे तो बच्ची उन्हें जगाने गई। जब वह नहीं उठे तो उसने मदद के लिए पड़ोसियों को बुलाया जिसके बाद पता चला कि तीनों की मौत हो चुकी है ।

इसे भी पढ़ें  पटना-मोकामा पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग में 6 बोगियां खाक, यात्री बचे

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक प्रभु राय किसान था ओर मेहनत मजदूरी कर जीवन बसर करता था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। उपेंद्र की बेटी को पेट में दर्द था, जिसके चलते उसने न रात में खाना खाया और न दूध पीया। कुछ न खाने-पीने के चलते बच्ची की जान बच गई।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *